उत्तर प्रदेशखेलबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती में खण्ड व जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन, युवा साथी पोर्टल पर अनिवार्य पंजीकरण

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 11 सितम्बर 2025।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में युवा कल्याण विभाग एवं खेल विभाग द्वारा विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए खण्ड स्तरीय एवं जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिताएं “मा. विधायक एवं मा. सांसद खेल स्पर्धा” के रूप में आयोजित होंगी।
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिताओं में कबड्डी, कुश्ती, बॉलीबाल, फुटबॉल, भारोत्तोलन, जूडो, बैडमिंटन और एथलेटिक्स जैसे खेल शामिल होंगे।
इच्छुक खिलाड़ी अपने संबंधित विधानसभा क्षेत्र से प्रतिभाग करने हेतु युवा साथी पोर्टल (yuvasathi.in) पर जाकर “मा. विधायक खेल स्पर्धा पंजीयन” टैब पर ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य कर लें।
👉 पंजीकरण के बाद ही खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।

Subscribe to my channel


