खेलखैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
कोटकासिम में अलवर सांसद खेल उत्सव का भव्य आयोजन
क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों और युवाओं ने दिखाई एकजुटता, ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिला मंच

जयबीर सिंह ब्यूरो कोटकासिम (अलवर), 10 सितम्बर।
कोटकासिम पंचायत समिति परिसर में सोमवार को अलवर सांसद खेल उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, युवा नेताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामेहत सिंह यादव रहे, जिन्होंने ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि “ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है और नशे जैसी बुराइयों से दूरी बनी रहती है।”
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में कोटकासिम के प्रधान संता रामफल गुर्जर, तहसीलदार धर्मेन्द्र मीणा, बीडीओ श्याम सुंदर, कोटकासिम मंडल अध्यक्ष सोलू शर्मा, हरसोली मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जांगिड, खेरथल मंडल अध्यक्ष मनीष, तथा सांसद खेल उत्सव टीम मौजूद रही।
*कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही:*
खानपुर सरपंच करण सिंह यादव
आकोली सरपंच धर्मपाल यादव
लाडपुर सरपंच आशीष यादव
गुणसार सरपंच दयाराम
पाटन सरपंच शमशेर सिंह
तिगाव सरपंच शेर सिंह
हरसोली सरपंच उमेश चौधरी
बूढ़ीबावल सरपंच राम यादव
बीलाहेड़ी सरपंच टीकाराम यादव
इकरोटिया सरपंच बलबीर यादव
जोड़िया सरपंच बिरसिंह यादव
वहीं, क्षेत्र के उभरते युवा नेता कालू पटेल और विनोद यादव ने भी कार्यक्रम में अपनी भागीदारी दर्ज कराई और युवाओं को खेलों से जुड़ने का आह्वान किया।
इस मौके पर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में पंचायत समिति के समस्त कर्मचारियों और स्थानीय ग्रामीणजनों का विशेष सहयोग रहा।

Subscribe to my channel


