LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

फरधान पुलिस और स्वाट टीम ने चोरी की घटना का किया खुलासा दो शातिर चोर गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

लखीमपुर खीरी, 09 सितम्बर 2025।

जनपद खीरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना फरधान पुलिस ने स्वाट टीम और सर्विलांस टीम के साथ मिलकर चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का माल, एक तमंचा .315 बोर और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में हुई इस कार्रवाई में फरधान पुलिस ने 16/17 दिसम्बर 2024 को जगन्नाथपुर गांव में हुई चोरी का सफल अनावरण किया। उस घटना में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी की थी।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

1. सत्तार उर्फ छोटे भैया पुत्र शाहिद निवासी ग्राम कसटन टोला, थाना तम्बौर, जनपद सीतापुर

2. अजमल पुत्र तैयब निवासी ग्राम सिरस टोला, थाना तम्बौर, जनपद सीतापुर

पुलिस पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि दिसंबर 2024 में फरधान क्षेत्र के तीन घरों में चोरी करने का प्रयास किया गया था। दो घरों से कुछ नहीं मिला, लेकिन तीसरे घर से सोने-चांदी के जेवरात और 10,000 रुपये नकद चोरी किए थे। नकदी दोनों ने आपस में बांटकर खर्च कर दी, जबकि कुछ जेवरात सोनार को बेच दिए गए। शेष जेवरात छुपाकर रखे गए थे, जिन्हें बेचने के लिए दोनों जा रहे थे तभी पुलिस ने दबोच लिया।

बरामदगी का विवरण:

एक तमंचा .315 बोर मय 02 जिंदा कारतूस

पीली एवं सफेद धातु के जेवरात

आला नकब

नगद ₹2,500

चोरी की गई स्विफ्ट डिजायर कार (धारा 207 एम.वी. एक्ट के तहत जब्त)

अभियुक्त अजमल के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 जोड़ी गई है। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी/कर्मी:

थाना फरधान के उपनिरीक्षक व कांस्टेबलों के साथ-साथ स्वाट टीम और सर्विलांस सेल के कुल 15 पुलिसकर्मी इस ऑपरेशन में शामिल रहे।

 

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button