खेलब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
सिरोही जिले में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में नई घनारी की टीम बनी चैम्पियन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
सिरोही।
69वीं जिला स्तरीय वॉलीबॉल खेलकूद प्रतियोगिता (17 वर्ष छात्र वर्ग) का फाइनल मुकाबला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नई घनारी, जिला सिरोही और बी.एस. मेमोरियल स्कूल आबूरोड के बीच खेला गया।
संस्था प्रधान रमेश चन्द्र गर्ग ने जानकारी दी कि फाइनल मैच में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नई घनारी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बी.एस. मेमोरियल स्कूल को सीधे सेटों में 2-0 से हराकर जीत हासिल की।
इस जीत के साथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नई घनारी की टीम ने जिला चैम्पियन का खिताब अपने नाम किया। टीम की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Subscribe to my channel


