उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सोनभद्र

ग्रापए के जिला इकाई की 31 अगस्त को होने वाली बैठक का स्थल बदला

पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं पर होगी चर्चा, बनेगी रणनीति - उरमौरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास होटल स्टैंडर्ड में दोपहर बाद एक बजे से होगी बैठक

ब्यूरो चीफ राम सुदीन, सोनभद्र

 

सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) उत्तरप्रदेश के जनपद सोनभद्र जिला इकाई की बैठक 31 अगस्त रविवार को दोपहर बाद 1:00 बजे ( एक बजे ) से अब उरमौरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास होटल स्टैंडर्ड में होगी। जिसमें पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर आवश्यक रणनीति बनाई जाएगी।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉक्टर परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव “पुष्कर” ने बताया कि 31 अगस्त रविवार को जिला सोनभद्र ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जनपदीय कार्यालय पर दोपहर 1:00 बजे से बैठक बुलाई गई थी,लेकिन कार्यालय में बैठने की जगह कम होने की वजह से बैठक स्थल बदल दिया गया है। अब यह बैठक उरमौरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास होटल स्टैंडर्ड में होगी। बैठक में जिला इकाई के सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button