उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
भाजपा के पूर्व विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ला पर धोखा धडी का केस हुआ दर्ज चर्चाओं का बाजार हुआ गर्म
फर्जी कंपनी सोसाइटी के संचालक चेयरमैन की खुली पोल कूट रचित दस्तावेज के सहारे हड़पे करोड़ों

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन
*बस्ती*….308 विधानसभा कप्तानगंज के भाजपा के पूर्व विधायक सीए चन्द्र प्रकाश शुक्ल और उनके भाई सहित अन्य के खिलाफ फ्राड के मामले कैंट,खोराबार और रामगढ़ थाने में दर्ज हुआ है । शिकायतकर्ता राजेंद्र यादव पुत्र रामानन्द यादव तथा वृज लाल मौर्य पुत्र राजाराम मौर्य ने अलग अलग प्रार्थाना पत्र में लगभग 15 साल पहले 2010 में खुले फर्जी कंपनी का खुलासा किया जिसमें तीन लोग के खिलाफ एक साथ फ्राड के कई केस दर्ज हुआ है ।
प्राप्त समाचार के अनुसार टाइम्स सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड हाउसिंग लिमिटेड के चेयर मैन सहित अन्य पर निवेश के नाम पर करोड़ो रूपये जालसाजी का आरोप लगाया गया है । गुलाबचंद मौर्य ने कंपनी के चेयर मैन चंद्रप्रकाश शुक्ल एवं सीईओ दीपचंद शुक्ला पुत्रगण अर्जुन प्रसाद शुक्ल निवासी 167 ,168 रविंद्र पल्ली फैजाबाद रोड इंदिरा नगर लखनऊ के साथ मीटिंग कराया गया । जिसमें उक्त लोगों के द्वारा फर्जी दस्तावेजों को दिखाकर लोगों को गुमराह किया गया ।भूखंड एवं अन्य डिपॉजिट योजनाओं में धनराशि निवेश कराने के लिए निर्देशित किया गया था।जमा धन पांच वर्षों में दुगुना करने का प्रलोभन देकर अभिकर्ताओं से करोड़ों रुपए की धनराशि कंपनी में निवेश के नाम पर हड़पे लिए गए ।योजना के अनुसार 2015 में भुगतान एवं विकसित भूखंड देने का जब समय आया तो उक्त सभी तीनों लोगों द्वारा परिपक्वता राशि व भूखंड को देने से साफ मना कर दिया ।बाद में शिकायतकर्ता को मालूम हुआ कि कंपनी के उक्त तीनों लोगों के बीच विवाद चल रहा है ।पैसा डूबता देख सभी अभिकर्ता एवं जमाकर्ता भयभीत हो गए ।चेयरमैन से पैसे व भूखंड लेने के लिए जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि तुम बार – बार यहां आओगे तो तुम्हें जान से मारवा दूंगा भुगतान व भूखंड भूल जाओ अब तुम लोगों को नहीं मिलने वाला है । वही एसीजेएम प्रथम की कार्रवाई से बौखलाए भाजपा के पूर्व विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ल ने मीडिया के सामने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहां की हमे व हमारे परिवार के लोगो को फर्जी मुकदमों में फसाया गया है । न्यायपालिका पर हमे विश्वास है जो वह करेगी सही करेगी ।

Subscribe to my channel


