उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

सपा महिला सभा ने एसपी को सौंपा ज्ञापनः मौलाना साजिद रशीदी के गिरफ्तारी की मांग

मैनपुरी की सांसद डिम्पल यादव पर अभद्र टिप्पणी से रोष मानसिक संतुलन खो चुके हैं मौलाना साजिद - गीता भारती

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की धर्म पत्नी मैनपुरी की सांसद डिम्पल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी से सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं मंें रोष है। मंगलवार को समाजवादी महिलासभा जिलाध्यक्ष गीता भारती के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी पर मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित किया जाय।

Advertisement

ज्ञापन सौंपने के बाद समाजवादी महिलासभा जिलाध्यक्ष गीता भारती ने कहा कि ऐसा लगता है कि मौलाना साजिद रशीदी मानसिक रूप से बीमार हो गये हैं। वे अपना इलाज किसी अच्छे मनोचिकित्सक से करा ले। सांसद डिम्पल यादव पर अभद्र टिप्पणी शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। इसे बर्दाश्त नही किया जायेगा।

सांसद डिम्पल यादव पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में ज्ञापन देने वाली महिलाओं में समाजवादी महिलासभा की विजय लक्ष्मी, उर्मिला मिश्रा, राधा दीदी, सावित्री सिंह, सुशीला, फूलमती, प्रभा मिश्रा, संगीता मिश्रा, इसरावती, केतकी देवी, प्रिया श्रीवास्तव, मन्जू शर्मा, इन्द्रावती शुक्ला, गीता देवी आदि शामिल रही।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button