उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षासोनभद्रस्वास्थ्य
लायंस क्लब रेनू सागर के सौजन्य से नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित

ब्यूरो चीफ राम सुदीन सोनभद्र
सोनभद्र (समाचार) एनसीएल ककरी परियोजना कॉलोनी परिसर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ककरी परियोजना में आज दिनांक 29 जुलाई 2025 को लायंस क्लब रेनू सागर के सौजन्य से विद्यालय के भैया/बहनों, अभिभावकों विद्यालय के समस्त स्टाफ के लिए एक नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. ए के गुप्ता जी ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की आँखों की जाँच की एवं आवश्यक सुझाव दिए।
शिविर का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य मा0 सुभाष चंद्र त्रिपाठी जी ने की। प्रधानाचार्य जी ने इस प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि “स्वस्थ नेत्र ही उज्ज्वल भविष्य की पहली सीढ़ी हैं।”
इस शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया और लाभ उठाया। विद्यालय परिवार ने डॉ. ए के गुप्ता जी का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की बात कही।
इस अवसर पर लायंस क्लब रेनू सागर के अध्यक्ष एवं पूर्व छात्र शशि चंद्र यादव जी, सचिव अरुण सिंह जी, सदस्य उदय प्रताप सिंह जी, रंजीत गुप्ता जी एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


