उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा

खीरी में आरओ/एआरओ परीक्षा 2025 को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

लखीमपुर खीरी, 27 जुलाई 2025

जनपद खीरी में रविवार को आयोजित आरओ (रिव्यू ऑफिसर) एवं एआरओ (असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर) परीक्षा 2025 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली, पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से जायज़ा लिया। उन्होंने परीक्षा केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, अनुचित साधनों के प्रयोग या अव्यवस्था को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जिलाधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि “परीक्षा की पवित्रता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी परीक्षार्थियों को निष्पक्ष माहौल में परीक्षा देने का अवसर सुनिश्चित किया जाएगा।” वहीं पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा ने स्पष्ट किया कि “हर केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है और किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने केन्द्र प्रभारियों से बातचीत कर तैयारियों की जानकारी ली और कुछ आवश्यक सुझाव भी दिए।

प्रशासन की तत्परता से परीक्षार्थियों और अभिभावकों में विश्वास और संतोष का माहौल देखने को मिला।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button