उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षासोनभद्र

महिला मंडल समिति ककरी परियोजना सोनभद्र के सौजन्य से विद्यालय की बहनें हुई सम्मानित एवं पुरस्कृत

ब्यूरो चीफ राम सुदीन सोनभद्र

 

सोनभद्र (समाचार) *महिला मंडल समिति ककरी परियोजना सोनभद्र के सौजन्य से विद्यालय की बहनें हुई सम्मानित एवं पुरस्कृत*

एनसीएल ककरी परियोजना कॉलोनी परिसर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ककरी में आज एकता महिला मंडल समिति की अध्यक्षा श्रीमती हाॅंसी जाना (जी एम मैडम) एनसीएल ककरी परियोजना सोनभद्र के मार्गदर्शन में महिला मंडल के पदाधिकारी श्रीमती सुनंदा निनावे(मैडम) प्रबंधक सिविल ककरी परियोजना , सुमन यादव (मैडम) प्रबंधक कार्मिक एनसीएल ककरी परियोजना , श्वेता शर्मा (मैडम) सहायक प्रबंधक ककरी परियोजना द्वारा विद्यालय की बहनें सम्मानित एवं पुरस्कृत की गई। श्रीमती जी एम मैडम द्वारा गरीब छात्रा आशा बिंद को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया। बहनों को संबोधित करते हुए जी एम मैडम ने कहा कि कठिन परिश्रम से ही सफलता अर्जित की जा सकती है इसलिए जीवन में निरंतर परिश्रम करते रहना चाहिए। अतिथि परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य मा0 सुभाष चंद्र त्रिपाठी जी द्वारा कराया गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button