उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

श्रावण मेले की सुरक्षा को लेकर एसपी खीरी का निरीक्षण, दिए सख्त दिशा-निर्देश

 

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

लखीमपुर खीरी, 26 जुलाई 2025:

श्रावण मास के तृतीय सोमवार को लेकर लखीमपुर खीरी में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्री संकल्प शर्मा ने आज गोला गोकर्णनाथ का दौरा कर मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।

एसपी खीरी ने पूरे मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा के इंतज़ामों की समीक्षा की और मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ब्रीफिंग की। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि आने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दिए निर्देश:

प्रमुख चौराहों और आवागमन के मार्गों का स्थलीय निरीक्षण

यातायात नियंत्रण व भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष निर्देश

संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और फील्ड में लगातार पेट्रोलिंग के निर्देश

जल, शौचालय और प्राथमिक उपचार जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था

एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि श्रावण मेला श्रद्धा और आस्था का पर्व है, ऐसे में कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने की अपील की गई है, जिससे मेला शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button