बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया राजस्थान परिवर्तन यात्रा के दौरान हनुमानगढ़ रावतसर में कार्यक्रम हुआ संपन्न

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी
राजस्थान – परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया द्वारा राजस्थान परिवर्तन यात्रा के प्रथम चरण में राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनू महेन्द्र सिंह रावत राष्ट्रीय महासचिव अतर सिंह भारतीय राष्ट्रीय पंछी संरक्षण अभियान प्रभारी सुधीर सिंह महामंत्री गुरूचरण सिंह किस्मत ख़ान राजकुमार राजू एवं अन्य कार्यकर्ता के द्वारा राजस्थान में परिवर्तन यात्रा के दौरान राजस्थान के हर शहर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे इसी क्रम में रावत सर हनुमानगढ़ में भी कार्यक्रम संपन्न हुआ इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनू महेन्द्र सिंह रावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकारों को टारगेट करते हुए कहा कि वर्तमान केन्द्र व राज्यों की सरकारें देश व प्रदेश की जनता को बर्बाद करने का काम कर रही हैं और उन्होंने कहा कि देश की जनता को आगे आना चाहिए इन लुटेरी सरकारों से जनता को न्याय दिलाने के लिए परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है हमारा मकसद है देश के प्रत्येक नागरिक को अपना हक और अधिकार मिले देश की जनता इन सरकारों के चाल चरित्र से भली भांति बाकिब हो चुकी है अब इनको स्वीकार करने वाली नहीं है। बहुत जल्द ही देश में एक नया परिवर्तन देखने को मिलेगा ।

Subscribe to my channel


