देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
“एक पेड़ राष्ट्र के नाम” मुहिम के तहत भानीपुरा में खेजड़ी बचाने का अनिश्चितकालीन धरना जारी

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर।
सोलर प्लांट्स के विस्तार के चलते खेजड़ी पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के विरोध में भानीपुरा गांव में ग्रामवासियों और पर्यावरण प्रेमियों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना जारी है। इस धरने को अब सर्व समाज बीकानेर संभाग के संस्थापक एवं अध्यक्ष कर्णपाल सिंह और श्री जाहरवीर गोगाजी चौहान संघर्ष समिति बीकानेर के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह चौहान का लिखित समर्थन प्राप्त हुआ है।
धरना स्थल पर पहुंचे समाजसेवियों ने “एक पेड़ राष्ट्र के नाम” अभियान के तहत सभी नागरिकों से पेड़ों को बचाने और पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि बीकानेर संभाग में सैकड़ों खेजड़ी के पेड़ सोलर प्रोजेक्ट के नाम पर काट दिए गए हैं और अब बचे हुए वृक्षों को कटने से बचाना हर जागरूक नागरिक का कर्तव्य है।
इस अवसर पर दयाल सिंह भाटी, विक्रम सिंह चौहान, विजेन्द्र सिंह सहित कई जागरूक ग्रामीण उपस्थित रहे। धरने पर उपस्थित सभी लोगों ने पेड़ों को बचाने का संकल्प लिया और यह चेतावनी दी कि जब तक खेजड़ी के पेड़ों की कटाई पर पूर्ण विराम नहीं लगता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।
प्रदेश प्रवक्ता कर्णपाल सिंह ने कहा, “यह केवल पेड़ों को बचाने की लड़ाई नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण की रक्षा का आंदोलन है।”
जनहित में संघर्ष जारी रहेगा।

Subscribe to my channel


