LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 16 जुलाई 2025:

जनपद खीरी में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पसगवां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के मार्गदर्शन में थाना पसगवां पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम ने राजापुर बेनी, थाना मोहम्मदी निवासी आशीष कुमार मिश्रा पुत्र राम लड़ैते मिश्रा को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस संबंध में थाना पसगवां पर मुकदमा अपराध संख्या 263/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

नाम: आशीष कुमार मिश्रा

पिता का नाम: राम लड़ैते मिश्रा

पता: राजापुर बेनी, थाना मोहम्मदी, जनपद खीरी

बरामदगी:

एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर

एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

उपनिरीक्षक संजीव कुमार तोमर

उपनिरीक्षक हरीश कुमार सिंह चौहान

हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार यादव

कांस्टेबल राहुल

कांस्टेबल इन्द्राज सिंह

कांस्टेबल रोमी कुमार

पुलिस अधीक्षक खीरी ने पूरी टीम को सराहना व्यक्त की है और अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button