अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
डूडा बस्ती में करोड़ों के प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना घोटाले में शासन ने तलब की रिपोर्ट

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन
बस्ती,में नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा संचालित प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में करोड़ों रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार -शासन ने इस घोटाले में शामिल होने के आरोप में पांच लोगों के विरुद्ध अभियोजन चलाने हेतु जनपद से अभियोजन स्वीकृत प्रदान करने वाले सक्षम अधिकारियों की सूची तलब की है। शासन के पत्र संख्या 1101/69-1-2025-1930651 दिनांक 20 जून 2025 द्वारा डूडा बस्ती को सूची उपलब्ध कराने हेतु अधिकतम 3 दिन का समय दिया गया था, जो काफी पहले समाप्त हो चुका है। इसके बावजूद डूडा बस्ती के जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं और मामले को दबाने में लगे हैं। शासन की इस कार्रवाई से डूडा और भ्रष्टाचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।शासन ने शशि भूषण सिंह अवर अभियंता, दिनेश चौधरी अवर अभियंता और रन्दीप यादव अवर अभियंता डूडा, शुभम गुप्ता कर संग्राहक नगर पालिका बस्ती और सुरेश कुमार पटवा तत्कालीन लेखपाल राजस्व विभाग बस्ती को दोषी करार दिया है। इनके विरुद्ध अभियोजन चलाने हेतु जनपद से अभियोजन स्वीकृत प्रदान करने वाले सक्षम अधिकारियों की सूची तलब की गई है।जनचर्चाओं की बात करें तो लोग अब यह कहने लगे हैं कि जल्द ही भ्रष्टाचारी सलाखों के पीछे नजर आएंगे। शासन के पत्र की सूचना मिलते ही लोगों में यह चर्चा होने लगी है कि मामला अब रफा-दफा नहीं होगा और दोषियों को सजा मिलेगी। अब देखना यह है कि डूडा बस्ती के जिम्मेदार शासन के पत्र के अनुसार सूची उपलब्ध कराते हैं या नहीं। शासन की इस कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में अब सख्ती से निपटा जाएगा। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
Subscribe to my channel


