LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वांछित वारंटी अभियुक्त राजू गिरफ्तार

 

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 14 जुलाई 2025 —

जनपद खीरी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना चन्दनचौकी पुलिस ने एक वांछित वारंटी अभियुक्त राजू पुत्र श्रीराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा के निर्देश व अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन व थानाध्यक्ष चन्दन चौकी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 655/22, धारा 128 सीआरपीसी थाना पलिया में मुकदमा दर्ज था। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

🔸 नाम : राजू पुत्र श्रीराम

🔸 पता : ग्राम व थाना चन्दन चौकी, जनपद खीरी

पुलिस टीम

▪️ उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार

▪️ उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह यादव

▪️ कांस्टेबल नितिन कुमार

▪️ कांस्टेबल हैप्पी यादव

खीरी पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को सराहना करते हुए अपराध के विरुद्ध अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button