उत्तर प्रदेशदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़सोनभद्र

शिव शक्ति महिला मंडल ने किया रुद्राभिषेक व सुंदरकांड पाठ

श्रावण मास भर चलेगा रुद्राभिषेक कार्यक्रम - रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में किया गया है आयोजन

ब्यूरो चीफ राम सुदीन सोनभद्र

 

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा श्रावण मास के दूसरे दिन भी रुद्राभिषेक कार्यक्रम किया गया। इसके अलावा शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा सुंदरकांड पाठ किया गया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

शिव शक्ति महिला मंडल की अध्यक्ष किरन मोदनवाल, राधिका केसरी, सारिका गुप्ता, पिंकी केशरी, श्रेया विश्वकर्मा, चंदा केशरी, लाडो केशरी, पूनम शुक्ला, विद्या विश्वकर्मा, प्रियंका गुप्ता ने सुंदरकांड पाठ किया। वहीं

सावन माह के दूसरे दिन शनिवार को शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षिका विमला देवी, प्रियंका गुप्ता व लीलावती देवी, गोविंद गुप्ता, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, शिव शक्ति महिला मंडल की उपाध्यक्ष खुशबू मौर्य, लकी केसरी, पंडित रेवती नाथ त्रिपाठी, रामा त्रिपाठी, डाक्टर विजय, उर्मिला देवी, भईया लाल व करुणा सिंह को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधे कृष्ण तिवारी ने दुध से रुद्राभिषेक पूजन कराया।

 भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा शनिवार को सुंदरकांड पाठ किया गया।वर्ष 2024 से ही महिला मंडल द्वारा प्रत्येक शनिवार को सुंदरकांड का पाठ किया जाता है।

इस मौके पर साध्वी कृष्णावती, कालो देवी, हीरा, परमानंद मौर्य, विवेकानंद मौर्य, इन्द्रपति पांडेय, मनोज केशरी, रितिका केशरी, कलावती चौबे, सुखराम महाराज, राजेंद्र महाराज, मुन्ना महाराज, सुरेश महाराज, लालू महाराज, सागर महाराज , अभय आदि मौजूद रहे।। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button