देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

प्रधानमंत्री ने प्रतियोगी परीक्षाओं की चयन प्रक्रिया को बनाया पारदर्शी: केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल

सोलहवें रोजगार मेले का हुआ सीधा प्रसारण, प्रधानमंत्री ने 51 हजार से अधिक युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 12 जुलाई। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रतियोगी परीक्षाओं की चयन प्रक्रिया को पूर्णतया पारदर्शी बनाया गया है। इससे योग्य युवाओं को बेहतर अवसर मिल सके हैं।

केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने शनिवार को रेलवे अधिकारी क्लब में 16वें रोजगार मेले के सीधे प्रसारण के दौरान आयोजित कार्यकम के दौरान यह बात कही।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित रोजगार मेले के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा देश भर के 51 हजार से अधिक युवाओं को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में रोजगार के नियुक्ति पत्र दिए गए। इस दौरान राजस्थान के 742 युवाओं को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने कहा कि सरकारी नौकरी प्राप्त करने वाले युवा अपनी जिम्मेदारी को समझें तथा एक लोक सेवक के रूप में पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी से कार्य करें। उन्होंने कहा कि यह उनके करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव है। युवा इस दायित्व को पहचाने तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक देश को विकसित बनाने के स्वप्न को साकार करने में अपना योगदान दें। श्री मेघवाल ने कहा कि सरकारी नौकरी के दौरान एक कार्मिक के जीवन में कई मोड़ आते हैं, जब उन्हें विवेक से निर्णय लेने की जरूरत होती है। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच की बदौलत आज देशभर में स्वच्छता की अलख जगी है। रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प हुआ है।

बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने नव चयनित युवाओं को शुभकामनाएं दी और उन्हें जरूरतमंद व्यक्ति के प्रति अतिरिक्त संवेदनशीलता रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी हासिल करने वालों को जनसेवा का अवसर मिला है। इसे समझते हुए पूर्ण निष्ठा से कार्य करें।

मंडल रेल प्रबंधक डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि 16वें रोजगार मेले का सीधा प्रसारण देश भर के 47 स्थानों पर किया गया। प्रदेश में बीकानेर के अलावा जयपुर और जोधपुर में यह कार्यक्रम हुए। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के आम बजट में राजस्थान रेलवे को 9 हजार 960 करोड रुपए आवंटित हुए। इससे विभिन्न रेल विकास परियोजनाओं का विकास हो रहा है। उन्होंने रेलवे को देश के विकास की धुरी बताया और कहा कि देश का सबसे बड़ा तथा दुनिया का पांचवां सर्वाधिक रोजगार देने वाला उपक्रम है। अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक श्री रुपेश कुमार तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी शैलेश चौधरी इस दौरान अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इस दौरान डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, चंपालाल गेदर, गुमान सिंह राजपुरोहित, अनिल शुक्ला, रामेश्वर पारीक, छैलू सिंह, पंकज अग्रवाल, महावीर सिंह चारण, दौलत राम सारण, कैलाश बिश्नोई, अशोक बोबरवाल, किशन चौधरी और डॉ चंद्रशेखर श्रीमाली सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button