जनपद खीरी की नीमगांव पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए वर्ष 2015 से फरार चल रहे वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शत्रोहन पुत्र केदारी निवासी ग्राम द्वारिकानगर, मजरा पैला, थाना नीमगांव जनपद खीरी के रूप में हुई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई। अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक खीरी एवं क्षेत्राधिकारी मितौली द्वारा की जा रही थी, जबकि थाना नीमगांव प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में यह गिरफ्तारी की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त शत्रोहन के खिलाफ थाना नीमगांव में वर्ष 2015 में मुकदमा अपराध संख्या 379/2015, धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज था। अभियुक्त लंबे समय से वांछित चल रहा था और इसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
उपनिरीक्षक जितेन्द्र पाल सिंह, थाना नीमगांव
कांस्टेबल अमित कुमार, थाना नीमगांव
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए आज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।