अपराधजम्मू कश्मीरब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़ – डोडा पुलिस की बड़ी कामयाबी

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार
डोडा: 01 जुलाई 2025
ड्रग्स के खिलाफ लगातार अभियान चला रही डोडा पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। खेलानी, डोडा में एक नियमित नाके के दौरान पुलिस ने दो कुख्यात नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 22 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया।
यह कार्रवाई एसएसपी डोडा श्री संदीप मेहता (JKPS) व डीएसपी मुख्यालय डोडा श्री अजय आनंद के पर्यवेक्षण में की गई। एसएचओ थाना डोडा इंस्पेक्टर परवेज अहमद के नेतृत्व में तैनात पुलिस टीम ने जम्मू से डोडा की ओर आ रही यात्री बस (JK02BE-9077) को रोककर चेकिंग शुरू की।
इसी दौरान बस से दो संदिग्ध युवक – विकास इश्फाक (पुत्र इश्फाक अहमद) और अमजद अली (पुत्र मुबारक अली), दोनों निवासी सदीकाबाद, ढाक मोहल्ला डोडा – अचानक उतरकर खेलानी मार्केट की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए उनका पीछा किया और दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उनके पास से 22 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
डोडा पुलिस ने दोहराया है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाते रहेंगे।
Subscribe to my channel


