अपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़
जिला पुलिस पुंछ को बड़ी सफलता – मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार पुंछ
पुंछ, 30 जून 2025
नशा तस्करी और मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ लगातार अभियान चला रही जिला पुलिस पुंछ को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक नशा तस्कर को धर दबोचा और उसके कब्जे से हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस पोस्ट मंकोट की टीम द्वारा आज शाम लगभग 5 बजे मंकोट क्षेत्र में नियमित चेकिंग के लिए नाका लगाया गया था। इसी दौरान, मेंढर की ओर से सगरा की तरफ पैदल आ रहा एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन सतर्क पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास से लगभग 2.5 ग्राम हेरोइन जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान समीर खान पुत्र मोहम्मद राशिद खान निवासी सगरा, मंकोट के रूप में हुई है।
इस संबंध में पुलिस थाना मंकोट में FIR संख्या 105/2025 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जिला पुलिस पुंछ द्वारा युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से बचाने और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का अभियान निरंतर जारी है।

Subscribe to my channel


