उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षासोनभद्र

सरस्वती विद्या मंदिर ककरी परियोजना में प्रांतीय शिशु वाटिका प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

 

ब्यूरो चीफ राम सुदीन सोनभद्र

 

सोनभद्र, उत्तर प्रदेश | सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ककरी परियोजना, सोनभद्र में प्रांतीय शिशु वाटिका प्रशिक्षण वर्ग सत्र 2025-26 का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि जैसे पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ की गई, जो ज्ञान और विद्या के प्रतीक हैं।

कार्यक्रम में मेघा पावर प्लांट के हेड श्री संतोष कुमार दुबे, क्षेत्रीय शिशु वाटिका प्रशिक्षण प्रमुख श्री दिनेश कुमार सिंह, श्री हेमंत जी, श्री दीपक जी, श्री शशि चंद्र जी, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुभाष चंद्र त्रिपाठी एवं श्री सुरेंद्र द्विवेदी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री दिनेश कुमार सिंह जी ने की, जबकि अतिथि परिचय काशी प्रांत की शिशु वाटिका प्रमुख बहन मीरा जी द्वारा कराया गया। सभी विशिष्ट अतिथियों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान श्री दिनेश कुमार सिंह जी ने बहनों को पंच पदीय प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन (PPT) के माध्यम से दी और उसके महत्व को विस्तार से समझाया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुभाष चंद्र त्रिपाठी जी ने उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों और प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली बहनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button