अपराधजम्मू कश्मीरदेशपुंछब्रेकिंग न्यूज़
पुंछ पुलिस ने तीन गौ-तस्करी के प्रयास किए नाकाम, 19 मवेशियों को किया रेस्क्यू

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार पुंछ
पुंछ, 27 जून 2025:
गौ-तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पुंछ पुलिस ने 26 और 27 जून की दरम्यानी रात तीन अलग-अलग मामलों में गौ-तस्करी के प्रयासों को विफल किया और कुल 19 मवेशियों को अवैध परिवहन से बचाया।
पुलिस स्टेशन मेंढर और पुलिस पोस्ट अरी की टीमों ने विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो टाटा मोबाइल वाहनों (JK12B 2714 और JK12B 5703) को अरी क्षेत्र में रोका। इन वाहनों को क्रमशः फजल अहमद (निवासी सलवाह) और मोहम्मद शकील (निवासी सगरा) चला रहे थे। दोनों वाहन बिना किसी वैध दस्तावेजों के कुल 13 मवेशियों को कश्मीर घाटी की ओर ले जा रहे थे।
तीसरे मामले में भी पुलिस ने सफलता प्राप्त करते हुए 6 और मवेशियों को बचाया। सभी मामलों में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Subscribe to my channel


