उत्तर प्रदेशप्रयागराजब्रेकिंग न्यूज़

प्रयागराज: बाढ़ आपदा से बचाव के लिए किया गया मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन

 डॉ संजय कुमार पाण्डेय

प्रयागराज, 26 जून: उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से गंगा और यमुना नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए आपदा के समय लोगों को सुरक्षित बचाने और राहत कार्यों का समुचित संचालन सुनिश्चित करने के लिए एक मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

इस अभ्यास में उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, एनसीसी, सिविल डिफेंस और एनडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। ड्रिल के दौरान डूबे हुए गांवों से लोगों को सुरक्षित निकालने, डूबते हुए लोगों को बचाने, प्राथमिक चिकित्सा और उपचार जैसे विषयों का विस्तृत प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन और मेडिकल इवेक्युएशन ड्रिल का जीवंत प्रदर्शन किया। इस दौरान आपदा के समय त्वरित और समन्वित बचाव कार्यों की बारीकियों से सभी को अवगत कराया गया।

मौजूदा परिस्थितियों में जब गंगा और यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, यह ड्रिल आपदा से बचाव और राहत कार्यों को लेकर प्रशासन और बचाव दलों की तैयारी को मजबूत करने में सहायक होगी।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button