उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सोनभद्र
सोनभद्र (समाचार) सरस्वती शिशु/ विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ककरी में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम
ब्यूरो चीफ राम सुदीन सोनभद्र
एनसीएल ककरी परियोजना आवासीय परिसर स्थित सरस्वती शिशु/ विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ककरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक योग शिक्षक विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्रीमान राजेश कुमार सिंह जी के नेतृत्व में मनाया गया। योगाचार्य जी ने योग के आठ अंग यम, नियम, आसन, प्राणायाम प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, समाधि को बताते हुए कहा कि इनके माध्यम से हम सभी लोग निरोग रह सकते है,और साथ ही विभिन्न आसनों एवं मुद्राओं से होने वाले लाभ को बताते हुए योग का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में उपस्थित सरस्वती शिशु/ विद्या मंदिर इंटर कालेज ककरी के प्रबंध समिति एवं आचार्य/ आचार्या, कर्मचारी, एवं सैकड़ों अभिभावक, माताएं/ बहनें एवं भैया बहनों ने इसका अभ्यास किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य माननीय सुभाष चंद्र त्रिपाठी जी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि योग का साधक कभी संकट में धैर्य नही खोता है, योग जीवन को सकारात्मक और ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य श्रीमान एस बी सिंह जी, श्रीमान सुरेंद्र द्विवेदी जी प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर ककरी उपस्थित रहे।






Subscribe to my channel


