अपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़
सुरनकोट में महिला से हेरोइन बरामद; मामला दर्ज

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार पुंछ
पुंछ, 18 जून 2025:
मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए एक अहम कार्रवाई करते हुए पुंछ पुलिस ने सुरनकोट में एक महिला से मादक पदार्थ जब्त किया है।
दिनांक 17 जून 2025, लगभग रात्रि 8:00 बजे, थाना सुरनकोट की पुलिस टीम द्वारा पुराना तहसील, सुरनकोट के पास नियमित नाका चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक महिला की तलाशी के दौरान उसके पास से लगभग 06 ग्राम हेरोइन जैसी नशीली पदार्थ बरामद की गई।
महिला की पहचान इस प्रकार हुई:
बशेरा बी,
पति स्व. अब्दुल राशिद,
निवासी – सुरनकोट (पुराना तहसील के पास),
उम्र – लगभग 50 वर्ष।
इस संबंध में NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है, ताकि इस अवैध गतिविधि में शामिल आगे-पीछे की कड़ियों का भी खुलासा किया जा सके।
यह कार्रवाई पुंछ जिला पुलिस की नशे के खिलाफ लड़ाई और युवाओं को इसके प्रतिकूल प्रभावों से बचाने के संकल्प को दर्शाती है।
Subscribe to my channel


