उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवती की हुई दर्दनाक मौत

ईंट-भट्ठे पर काम करती थी सीतापुर जिले की सीमा, -एक अन्य महिला भी झुलसी

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

बस्ती- नगर थाना अंतर्गत ग्राम मंझरिया में सोमवार सुबह करीब 9 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। एक अन्य महिला गंभीर रूप से झुलस गईं। मृतका की पहचान सीमा पुत्री राम पाल (उम्र–18 वर्ष) के रूप में हुई है। वह हरीरामपुर भैंसहा, थाना हरिगांव, जिला सीतापुर की रहने वाली थी। घटना दिग्विजय चौधरी उर्फ़ देवीलाल निवासी कमठहिया के ईंट-भट्ठे पर हुई। बारिश के दौरान मजदूर अस्थायी रूप से निर्मित टीन शेड आवास में मौजूद थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरी। इस हादसे में ऊषा रानी भी झुलस गईं। वह बेहरवा, थाना लहरपुर, जिला सीतापुर की रहने वाली हैं। घायल ऊषा रानी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल बस्ती भेजा गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नगर देवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका सीमा के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरवाया। तत्पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए अन्यत्र भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है। सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस हादसे से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।

 

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button