उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य
स्कार्पियो की जोरदार टक्कर से साईकिल सवार किशोर की दर्दनाक मौत
दो बहनों के बीच एकलौते भाई चन्दन कुमार की हुई सड़क हादसे में मौत -जिम्मेदारी का बोझ उठाने वाले चन्दन कुमार की मौत से बुझ गया घर का चिराग

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन
बस्ती – जिले के नेशनल हाईवे –28 पर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गौरा गाँव के निकट तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से साईकिल सवार किशोर की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान चंदन कुमार (उम्र 16 वर्ष) पुत्र राम शंकर चौधरी निवासी रमवापुर गाँव के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार चंदन कुमार बृहस्पतिवार की सुबह घर से दूध बेचने के लिये साइकिल से कप्तानगंज कस्बे में गया था। सुबह 7 बजे वह दूध बेचकर वापस घर आ रहा था, जैसे ही वह गौरा गाँव के निकट पहुँचा तभी तेज रफ्तार स्कार्पियो ने पीछे से साईकिल में टक्कर मार दिया, जिससे घटनास्थल पर ही चंदन कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुँचे परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। चंदन दो बहनों के बीच इकलौता भाई था, उसकी मौत से माता-पिता बहनों सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्यत्र पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। कप्तानगंज के एसओ सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा। दुर्घटना वाले वाहन की तलाश किया जा रहा है। चंदन की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। चंदन अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, उसकी मौत से परिवार का भविष्य अंधकारमय हो गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और वे अपने इकलौते पुत्र की मौत का गम भुला नहीं पा रहे हैं। पुलिस दुर्घटना वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार करने का प्रयास मे लगी है।

Subscribe to my channel


