खीरी, 11 जून 2025 – जनपद खीरी की पसगवां थाना पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से घटना में प्रयुक्त एक बांस का डंडा और एक लकड़ी का डंडा बरामद किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के मार्गदर्शन में की गई। थानाध्यक्ष पसगवां के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िया अहवन से शाहजहाँपुर हाईवे के पास दबिश देकर अभियुक्तों को पकड़ा।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है:
1. फूलचन्द पुत्र स्व. मुन्नालाल, निवासी ग्राम मुड़िया अहवन
2. संजीव कुमार पुत्र फूलचन्द, निवासी ग्राम मुड़िया अहवन
दोनों के खिलाफ मु0अ0सं0 204/2025 धारा 115(2)/351(3)/352/109(1)/3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज था और वे फरार चल रहे थे।
पुलिस ने इनके घर से घटना में प्रयुक्त एक बांस का डंडा और एक लकड़ी का डंडा भी बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
उपनिरीक्षक अंकुर कुमार (चौकी प्रभारी मोहम्मदपुर ताजपुर)
हेड कांस्टेबल गोपाल कृष्ण
कांस्टेबल विष्णु कुमार
कांस्टेबल पंकज कुमार
जनपद खीरी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों को मजबूती मिली है।