*थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा चोरी की योजना बनाते हुये 03 नफर अभियुक्तों को अवैध तमंचा-कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया गया*
पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी धौरहरा के कुशल मार्गदर्शन में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना फूलबेहड़ के नेतृत्व में आज दिनांक-10.06.2025 को थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा चोरी की योजना बनाते हुये 03 नफर अभियुक्तों 1.सद्दाम उर्फ शब्बन पुत्र महमूद निवासी ग्राम राजापुर थाना फूलबेहड जिला खीरी 2.शान मोहम्मद पुत्र मो0 उमर निवासी ग्राम मौलापुरवा मजरा श्रीनगर थाना फूलबेहड जिला खीरी 3.चांद मोहम्मद उर्फ गुड्डू पुत्र मो0 उमर निवासी ग्राम मौलापुरवा मजरा श्रीनगर थाना फूलबेहड जिला खीरी को ग्राम पिपरा गूम नदी किनारे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तो के कब्जे से 03 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 03 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व 01 अदद मिस कारतूस 12 बोर व एक प्लास्टिक के झोले में एक अदद पिलास, 01 अदद पेचकस, 01 अदद सुम्मी ,01 अदद टार्च, 01 अदद चाभी का छल्ला मोमबत्ती, माचिस आदि बरामद किया गया। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 304/2025 धारा 313 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तो के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुये अभियुक्तो को माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1.सद्दाम उर्फ शब्बन पुत्र महमूद निवासी ग्राम राजापुर थाना फूलबेहड जिला खीरी ।
2.शान मोहम्मद पुत्र मो0 उमर निवासी ग्राम मौलापुरवा मजरा श्रीनगर थाना फूलबेहड जिला खीरी ।
3.चांद मोहम्मद उर्फ गुड्डू पुत्र मो0 उमर निवासी ग्राम मौलापुरवा मजरा श्रीनगर थाना फूलबेहड जिला खीरी ।
*अपराधिक इतिहास अभियुक्तगण*
*अभियुक्त सद्दाम उर्फ शब्बन निवासी ग्राम राजापुर थाना फूलबेहड़ खीरीः-*
अभियुक्त उपरोक्त थाना फूलबेहड़ का मजारिया HS है, जिसका HS नं0 283 A है । यह थाना स्थानीय का टाँप 10 अपराधी है । जिसके विरुद्ध जनपद खीरी एवं अन्य जनपद में करीब 26 मुकदमें (डकैती, लूट, नकबजनी, चोरी, गैगस्टर व अन्य विभिन्न) अपराधों के अभियोग पंजीकृत है । अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध मा0 न्यायालय द्वारा भी गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया है । थाना फूलबेहड़ से अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध धारा 110 G द0प्र0सं0(129 BNSS) की कार्यवाही भी की गयी है । अभियुक्त सद्दाम उपरोक्त का अपराधिक इतिहास का विवरण निम्नवत हैः-
1.मु0अ0सं0 772/2011 धारा 307 भादवि0, थाना निघासन जनपद खीरी ।
*अभियुक्त शान मोहम्मद पुत्र मो0 उमर निवासी ग्राम मौलापुरवा मजरा श्रीनगर थाना फूलबेहड जिला खीरीः-*
थाना सिगांही का मजारिया HS है, जिसका HS नं0 93 A है । जिसके विरुद्ध जनपद खीरी में करीब 08 मुकदमें (डकैती, लूट, गैगस्टर व अन्य विभिन्न) अपराधों के अभियोग पंजीकृत है । अभियुक्त शान मोहम्मद उपरोक्त का अपराधिक इतिहास का विवरण निम्नवत हैः-
1.मु0अ0सं0 0098/2000 धारा 395 भादवि0, थाना सिंगाही जनपद खीरी ।
2.मु0अ0सं0 0111/2001 धारा 307 भादवि0, थाना सिंगाही जनपद खीरी ।
*अभियुक्त चांद मोहम्मद उर्फ गुड्डू पुत्र मो0 उमर निवासी ग्राम मौलापुरवा मजरा श्रीनगर थाना फूलबेहड जिला खीरीः-*
जिसके विरुद्ध जनपद खीरी में करीब 03 मुकदमें (डकैती,नकबजनी व गैगस्टर) अपराधों के अभियोग पंजीकृत है । अभियुक्त चाँद मोहम्मद उर्फ गुड्डू उपरोक्त का अपराधिक इतिहास का विवरण निम्नवत हैः-
1.मु0अ0सं0 0140/2020 धारा 380/411/457 भादवि0, थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी ।
2.मु0अ0सं0 0655/2022 धारा 395/412 भादवि0, थाना धौरहरा जनपद खीरी ।