उत्तर प्रदेशदेशधर्मबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
भदेश्वरनाथ कांवड़ मेले की तैयारियों का लिया जायजा

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन
बस्ती। नवागत सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त (स्काउट) संदीप कुमार ने सहयोगियों के साथ भदेश्वरनाथ मन्दिर में दर्शन करने के उपरांत मेले की तैयारियों का जायजा लिया, उल्लेखनीय है कि स्काउट गाइड वालंटियर्स कांवड़ यात्रा के दौरान सेवाकार्य, भीड़ नियंत्रण, बिछड़ने वाले लोगों को उनके परिजनों से मिलवाने में अपना योगदान भारत स्काउट और गाइड जिला संस्था स्काउट भवन बस्ती के तत्वावधान में विगत कई वर्षों से देते चले आ रहे हैं, इस अवसर पर जिला सचिव लीडर ट्रेनर डॉ कुलदीप सिंह ने कहा कि कावड़ियों की सेवा पुण्य का कार्य है, भदेश्वरनाथ, अमहट घाट, तिलकपुर आदि स्थानों पर स्काउट गाइड वालंटियर्स अपना योगदान देते हैं, इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त स्काउट प्रताप शंकर पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


