देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कुंपावास की गौशाला का किया निरीक्षण
पशु खेलियों का निर्माण और रखरखाव अति आवश्यक - भुवनेश्वर सिंह चौहान पक्षियों के चुग्गा पानी के लिए परिंडे बांधे

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, 07 जून। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान ने वंदे गंगा अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण जन भागीदारी को बढ़ावा देने के तहत पंचायत समिति समदड़ी की ग्राम पंचायत लालाणा में कुंपावास गांव जाकर पशुओं के लिए निर्मित की गई खेली का लोकार्पण किया तथा उसके चारों तरफ कीचड़ नहीं हो इसके लिए खरंजा निर्माण के निर्देश दिए। उसके पश्चात बरगद के पेड़ पर पशु पक्षियों के लिए चुग्गे और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित हो इसके लिए परिंडे बांधकर पक्षी प्रेम की प्रेरणा लोगों को प्रदान की। उन्होंने ब्रह्म धाम आसोतरा के तत्वावधान में चलाई जा रही नंदी शाला और गौशाला का निरीक्षण किया जहां चारे और पानी की उचित व्यवस्था तथा साफ सफाई को देखकर वहां कार्य करने वाले व्यवस्थापक एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दिया तथा हाल ही में खोदे गए ट्यूबवेल का निरीक्षण किया। इसी तरह लगातार तीसरे दिन वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान को निरंतर बनाए रखने हेतु लोगों को जागरुक करते हुए अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील की।

Subscribe to my channel


