उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

सिविल डिफेंस से जुड़कर देश की सेवा के लिए आगे आएं युवा-सत्यप्रकाश सिंह

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

बस्ती। सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा कोर) बस्ती इकाई से जुड़कर देश की सेवा के लिए आगे आएं युवा, देश के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन सबसे बड़ी देशभक्ति है, यह विचार सत्यप्रकाश सिंह उपनियंत्रक सिविल डिफेंस बस्ती/गोरखपुर ने रमा टेक्निकल कालेज बस्ती के सभागार में मौजूद लोगों को सम्बोधित कर रहे थे, उन्होंने सिविल डिफेंस के भावी विस्तार, वालंटियर्स भर्ती की प्रस्तावित रूपरेखा पर प्रकाश डाला, सिविल डिफेंस वार्डेन कुलदीप सिंह, वार्डेन जी रहमान, वार्डेन अब्दुल हलीम ने अपने विचार साझा किया, विस्तार के क्रम में डॉक्टर डी.के. गुप्ता ने सिविल डिफेंस से जुड़कर अपना योगदान देने की बात कही, आगामी दिनों में महेन्द्र शंकर सिंह, डॉ कृष्ण कुमार प्रजापति, शेष नारायण गुप्ता, डॉ फैसल अख्तर, प्रकाश मोहन श्रीवास्तव, विनोद कुमार चौधरी, अब्दुल नसीम, हर्ष नारायण पांडेय, आशीष चन्द्र, अजय चौधरी, नितिन सिंह, रईस मोहम्मद सागर, इमामुद्दीन खान, मुहम्मद उस्मान आदि लोगों की सक्रिय भूमिका रहेगी।

 

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button