उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

विधानसभा में उठेगा सिंचाई विभाग के 17 संवर्गो को मृत घोषित करने का मामला- महेन्द्रनाथ यादव

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

बस्ती। सिंचाई विभाग के 17 संवर्गो को मृत घोषित किये जाने के निर्णय को लेकर कर्मचारी संगठनों में रोष बढता जा रहा है। शुक्रवार को सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर अध्यक्ष और सिंचाई विभाग संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के संयोजक अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव को सर्किट हाउस में ज्ञापन सौंपा गया। विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने ज्ञापन लेते हुये कहा कि यह निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्टी कर्मचारी संगठनों केे साथ है। इससे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराने के साथ ही मामले को विधानसभा में उठाया जायेगा।

ज्ञापन देने के बाद अध्यक्ष और सिंचाई विभाग संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के संयोजक अशोक कुमार सिंह ने विधायक महेन्द्रनाथ यादव को बताया कि सरकार ने सिंचाई विभाग के 17 संवर्गो को मृत घोषित किये जाने का निर्णय लिया है। इससे रोष है, यदि इसे सरकार ने वापस न लिया तो 20 जून को प्रमुख अभियन्ता कार्यालय लखनऊ के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इसकी तैयारी जोरों से चल रही है।

विधायक महेन्द्रनाथ यादव को ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से राम स्वारथ चौधरी, गौरीशंकर, राजेश कुमार, परशुराम त्रिपाठी, विनोद कुमार, आशुतोष तिवारी, राम सबेरे आदि शामिल रहे।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button