अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 174/2025 धारा 103(1) बीएनएस का सफल अनावरण कर नामजद वांछित अभियुक्त देवेन्द्र कुमार पुत्र रामऔतार को गिरफ्तार किया गया

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

* जनपद खीरी दिनाकं 06.06.2025*

*थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 174/2025 धारा 103(1) बीएनएस का सफल अनावरण कर नामजद वांछित अभियुक्त देवेन्द्र कुमार पुत्र रामऔतार को गिरफ्तार किया गया*

पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन में एवं प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष मैगलगंज के नेतृत्व में दिनाकं 05.06.2025 को थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 174/2025 धारा 103(1) बीएनएस का सफल अनावरण कर नामजद वांछित अभियुक्त देवेन्द्र कुमार पुत्र रामऔतार निवासी ग्राम अजयपुर मजरा थाना मोहम्मदी जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया।

*उल्लेखनीय है* कि दिनांक 03.06.2025 को ग्राम ककरहा में रोली पुत्री अहिबरनलाल शव गांव के किनारे खेत में बरामद हुआ था जिसका पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें मृत्यु का कारण DEATH IS DUE TO ASPHYXIA ANTEMORTEM THROTTLING पाया गया। दिनांक 05.06.2025 को वादी अहिबरन लाल पुत्र रमेश्वर निवासी करकरहा थाना मैगलगंज की तहरीरी सूचना पर मु0अ0सं0 174/2025 धारा 103(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाही के के दौरान मुकदमे मे नामित अभियुक्त देवेन्द्र कुमार पुत्र रामऔतार निवासी ग्राम अजयपुर मजरा थाना मोहम्मदी जनपद खीरी के पिता रामऔतार से पूछताछ की गई अभियुक्त के पिता रामऔतार से पूछताछ से यह तथ्य प्रकाश मे आया कि मृतका रोली के पति देवेन्द्र कुमार द्वारा पत्नी रोली को जमीन का हिस्सा न देना पडे इस कारण मृतका रोली की हत्या की गयी है। घटना के बाद आरोपी देवेन्द्र कुमार ने अपने पिता से घटना के बारे मे बताते हुए अपने जुर्म की स्वीकारोक्ति की थी। आरोपी द्वारा घटना के कुछ दिन पूर्व से मोबाइल का प्रयोग बन्द कर देने एवं दूसरी पत्नी को मायके छोड़ आने तथा स्वंय बिना मोबाइल के पंजाब भागने की तैयारी से यह परिलिक्षित हुआ कि देवेन्द्र कुमार के द्वारा सोची समझी साजिश के तहत घटना कारित की गयी है। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम नियुक्त किया गया था जिसके क्रम में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 05.06.2025 को गोमती पुल मोड़ तिराहा गोला मोहम्मदी मार्ग वृहद ग्राम रघुनाथपुर थाना मोहम्मदी खीरी से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

देवेन्द्र कुमार पुत्र रामऔतार निवासी ग्राम अजयपुर मजरा थाना मोहम्मदी जनपद खीरी

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

01. उ0नि0 प्रेमचन्द्र रावत, थाना मैगलगंज खीरी

02. का0 श्लोक कुमार, थाना मैगलगंज खीरी

03. का0 रवि कान्त, थाना मैगलगंज खीरी

04. का0 बृजेश तिवारी, थाना मैगलगंज खीरी

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button