
ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जोधपुर 8 जून 025 विश्व शांति नवकार जाप में कई श्रद्धालुओं ने लाभ लिया। श्री नवकार जैन सोसाइटी ने किया विश्व शांति नवकार जाप । नवकार मंत्र है महामंत्र- स्वर लेहरियों से गुंजा प्रांगण । नवकार करे भवपार जी हां नवकार मंत्र जाप सभी विघ्नों और पापों का विनाश करने वाला होता है ऐसी कामना को लेकर श्रीनवकार जैन् सोसाइटी के तत्वाधान में प्रार्थना स्तुति व विश्व शांति नवकार महामंत्र जाप किया गया। सोसाइटी प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया नवकार मंत्र एक महामंत्र है जिसके जाप से अनेक लाभ होते हैं इसके वाचन और श्रवण से आत्मा और मन पवित्र हो जाते हैं. इसी उदेश्य को लेकर विश्व शांति नवकार जाप की कड़ी में पाल रोड़ स्थित 128 रुपनगर सैकण्ड साईं बाबा मंदिर के आगे वाली गली मे श्रावक राजेन्द्रमल मेहता निवास स्थान पर आयोजित किया गया तथा श्रावक श्राविकाओं ने देश व समाज व विश्व कल्याण के लिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो आदि उद्देश्यों को लेकर विश्व शांति प्रार्थना की गई। सोसाइटी के अमरचंद लोढा राजशैखर भंडारी महेंद्र गांधी विनायकिया ने बताया श्रीनवकार सोसाइटी के सानिध्य में महिने में दो बार विश्व शांति नवकार महामंत्र का जाप अलग अलग घरों मे सुबह 7:30 बजे से 8.30 बजे तक तथा माह के तीसरे रविवार को जीवदया कार्यक्रम आयोजित किया जाता हैं। विनायकिया महेंद्र बोहरा ने बताया समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने अनुमोदना करते परमात्मा से प्रार्थना कि सोसाइटी देवगुरु धर्म की कृपा से इसी प्रकार विश्व शांति व जीवदया के क्षैत्र मे उत्तरोत्तर प्रगति करते रहे। विनायकिया ने सोसाइटी की ओर से विश्व शांति उद्देश्य को लेकर ज्यादा से ज्यादा प्रार्थना स्तुति व नवकार महामंत्र जाप तथा जीवदया करने व करवाने का लक्ष्य एवं आसपास धर्मानुरागीयों को साथ मे लाने का अनुरोध किया ।

Subscribe to my channel


