देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानविश्वशिक्षास्वास्थ्य

विश्व पर्यावरण दिवस पर लघु उद्योग भारती बालोतरा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

**बालोतरा, 5 जून।** विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज लघु उद्योग भारती, बालोतरा द्वारा जसोल हेलीपैड भूमि पर एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा हरित भविष्य की दिशा में ठोस कदम उठाना रहा।

इस अवसर पर **पचपदरा विधायक श्री अरुण चौधरी**, **प्रदेश अध्यक्ष श्री शांतिलाल बालड़**, **प्रभारी सचिव श्री बुनकर जी**, एवं **जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण** उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए, जिनके संरक्षण का संकल्प सभी प्रतिभागियों ने लिया।

**जल संरक्षण** की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने मरुस्थलीय क्षेत्र में जल के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने वर्षा जल संचयन की आवश्यकता पर बल देते हुए सभी को इसे व्यवहार में लाने का आह्वान किया। **”जल है तो कल है”** के संदेश को केंद्र में रखकर जल-संरक्षण की दिशा में सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता को रेखांकित किया गया।

मुख्य वक्ताओं ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने हेतु अधिकाधिक वृक्षारोपण की अपील की और कहा कि “प्रकृति से संतुलन बनाए रखना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है।”

कार्यक्रम में **लघु उद्योग भारती** के संरक्षक **रूपचंद सालेचा**, पूर्व अध्यक्ष **नरेश पाटोदी** व **प्रवीण महाजन**, बालोतरा इकाई अध्यक्ष **महेंद्र श्रीश्रीमाल**, महा सचिव **अविनाश गोलेच्छा**, उपाध्यक्ष **सिद्धार्थ महेश्वरी** एवं **नरेंद्र छाजेड़ (हिमालय)**, सह सचिव **विजय पिति**, जसोल इकाई अध्यक्ष **डूंगरचंद सालेचा**, बिठूजा इकाई अध्यक्ष **मुकेश गोयल**, सचिव **संदीप ओस्तवाल**, **नितिन गोगड़**, **मुकेश मदाणी**, **रामाकिशन करनानी**, **लूणचंद सालेचा**, **अशोक हुंडिया**, **ललित जीरावाला**, **ताराचंद कोठारी**, **सुभाष मेहता**, **जसवंत गोगड़**, **गौतम कांकरिया**, **हनुमान कवाड़**, **संजय सिंघवी**, **नरेंद्र गोलेच्छा**, **नरेश भंडारी**, **रणजीत कवाड़**, **विजय टावरी**, **कैलाश माहेश्वरी**, **राजेंद्र माहेश्वरी (जैसल)**, **जितेंद्र सालेचा**, **कमलेश मेहता** सहित अनेक गणमान्य उद्यमीजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन प्रदेश अध्यक्ष **शांतिलाल बालड़** के धन्यवाद ज्ञापन एवं सभी उपस्थितजनों को **पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रतिज्ञा** के साथ किया गया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button