देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा लोकप्रिय विधायक अरुण चौधरी के 50 वे जन्म दिवस पर बधाई के साथ ही गोल्डन जुबली वर्ष के समारोह में आमंत्रित किया गया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा लोकप्रिय विधायक अरुण चौधरी के 50 वे जन्म दिवस पर बधाई के साथ ही गोल्डन जुबली वर्ष के समारोह में आमंत्रित किया गया । महावीर इंटरनेशनल अपेक्स अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रीजन 6 सीए ओम प्रकाश बांठिया ने विधायक श्री अरुण चौधरी से अनुरोध किया की सेवा के क्षेत्र में अपने गोल्डन जुबिली वर्ष में महावीर इंटरनेशनल अपेक्स द्वारा 5_6 जुलाई को वृहत आयोजन जयपुर में आयोजित किया जा रहा है , आमंत्रण पत्र के साथ सेवा गतिविधियों की महावीर प्रवाह पत्रिका प्रदान की,विधायक चौधरी ने कार्यक्रम हेतु अपनी स्वीकृति प्रदान की । युवा , उर्जावान , कर्मठ विधायक चौधरी द्वारा किए गए बालोतरा जिले में यूआईटी गठन सहित कार्यों की भी महावीर इंटरनेशनल के साथियों ने सराहना करते हुए 50 वें जन्म दिवस पर साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर संरक्षक पारसमल भंडारी, केंद्र चेयरमैन धर्मेश चोपड़ा के नेतृत्व में सदस्यों ने विधायक चौधरी का सम्मान किया। इस अवसर पर जॉन सचिव जवेरीलाल मेहता, हीरालाल प्रजापति ,महावीर बोकडीया, चंद्रप्रकाश गुप्ता, रमेश त्रिवेदी, सुरेश गोठी, गौतम दांती,MIF धनराज चोपड़ा सहित सदस्यों ने सम्मान किया।

Subscribe to my channel


