देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
बीकानेर के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. अशोक कुमार भाटी बने नगर निगम के वरिष्ठ विधि सलाहकार

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, राजस्थान:
संघर्ष, समर्पण और सेवा की मिसाल बने बीकानेर के लोकप्रिय भाजपा नेता डॉ. अशोक कुमार भाटी को नगर निगम बीकानेर में वरिष्ठ विधि सलाहकार के रूप में मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति न केवल उनके वर्षों के समर्पित राजनीतिक और सामाजिक योगदान को पहचान देने का प्रतीक है, बल्कि बीकानेरवासियों के लिए भी गर्व का विषय है।
डॉ. भाटी का जीवन हमेशा चुनौतियों से भरा रहा, लेकिन हालात चाहे जैसे भी रहे हों, उनकी मुस्कान और सकारात्मक सोच कभी डगमगाई नहीं। छात्र जीवन में डूंगर महाविद्यालय से छात्रसंघ अध्यक्ष न बन पाने की कसक हो या भाजयुमो के देहात जिलाध्यक्ष पद से चूक जाने की पीड़ा, उन्होंने कभी निराशा को अपने पास नहीं आने दिया।
भाजपा संगठन में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं — जिला उपाध्यक्ष, जिला मंत्री, एबीवीपी के प्रदेश स्तरीय नेता, पार्टी के जिला महामंत्री, और केंद्रीय राज्य मंत्री के प्रवक्ता जैसे अहम पदों पर कार्य करते हुए संगठन को मजबूत किया। साथ ही भारत सरकार के स्थायी अधिवक्ता के रूप में भी उनकी सेवाएँ सराहनीय रही हैं।
वर्तमान में वे पूर्णकालिक एडवोकेसी से जुड़े हुए हैं और गरीब, जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने के लिए निःस्वार्थ सेवा में लगे हैं। उनकी यह कार्यशैली उन्हें आम जनता के बीच अत्यंत लोकप्रिय बनाती है।
डॉ. भाटी के नगर निगम बीकानेर में वरिष्ठ विधि सलाहकार बनने पर केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़, देहात जिलाध्यक्ष श्री श्याम पंचारिया, पूर्व विधायक श्रीमती सिद्धि कुमारी, पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास सहित सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
जन्मदिन पर विशेष शुभकामनाएं
डॉ. भाटी के जन्मदिन के अवसर पर भी उन्हें सोशल मीडिया पर खूब बधाइयाँ मिल रही हैं। क्षेत्र के लोग उन्हें “मीकू भैया” के नाम से स्नेहपूर्वक जानते हैं, और उन्हें उनके सादगीपूर्ण जीवन और मिलनसार स्वभाव के लिए बहुत सम्मान देते हैं।
भगवान करें दीर्घायु रहें और यूं ही मुस्कुराहट बिखेरते रहें मीकू भैया!

Subscribe to my channel


