देशधर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान

नदियों के तट पर आयोजित उत्सव राष्ट्रीय एकता को मजबूत करते हैं – पुरुषोत्तम दधीचि

एक भारत-श्रेष्ठ भारत के नारों से आरम्भ हुई सिन्धू दर्शन यात्रा

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

पवित्र नदियों के तट पर आयोजित होने वाले मेले व महोत्सव हमारे मेल मिलाप का माध्यम तो होते ही हैं साथ ही ये हमारी सामाजिक व राष्ट्रीय एकता को भी मजबूत करते हैं, यह बात सनातन धर्म सभा,जम्मू कश्मीर के प्रांतीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जम्मू कश्मीर प्रान्त के पूर्व प्रान्त कार्यवाह पुरुषोत्तम दधीचि जी ने भारतीय सिन्धू सभा द्वारा आयोजित सिन्धू दर्शन यात्रा 2025 के शुभारंभ अवसर पर कही।

जम्मू के गुम्मट चौक से यात्रियों को रवाना करने से पूर्व उन्होंने विधिवत पूजन अर्चन किया और नारियल फोड़कर यात्रियों व आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी सौभाग्यशाली हैं जो इस पवित्र यात्रा में सहभागिता कर रहे हैं।

इस अवसर पर भारतीय सिन्धू सभा के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश वाधवानी ने कहा कि यह यात्रा राष्ट्रीय गौरव तथा स्वाभिमान का प्रतीक है और जिस पवित्र उद्देश्य के साथ इसे आरंभ किया गया था,उस उद्देश्य की पूर्ति में यह वर्ष-प्रतिवर्ष निरन्तर सफल हो रही है।

राष्ट्रीय संयोजक सुरेन्द्र लछवानी ने बताया

यात्रा के शुभारंभ पर यात्रियों ने एक भारत – श्रेष्ठ भारत तथा भारत माता की जय के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

यात्रा का समापन 12 जून को होगा,इसके पूर्व 6 जून को लेह-लद्दाख स्थित पवित्र सिन्धू तट पर मुख्य आयोजन होगा।

इस दौरान भारतीय सिन्धू सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश लखवानी, सिन्धू दर्शन यात्रा विभाग के राष्ट्रीय संयोजक सुरेन्द्र लछवानी, भारतीय सिन्धू सभा मध्यप्रदेश की युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पंजवानी, महाराष्ट्र के प्रदेश मंत्री दिनेश दोदानी,कांति पटेल,नमोश तलरेजा,कैलाश खत्री,राजू बालानी,मूलचंद बसंतानी, कमलेश सचदेव प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button