उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

पैड़ा ग्राम पंचायत में भष्ट्राचार की हदें पार : खबर लिखने के लिए पत्रकारों को कम पड़े शब्द

बीडीओ रुधौली ने लांघ ली भ्रष्टाचार की चरम सीमा पत्रकारो को खोजनी पड़ रही शब्दावली -सच्चाई से मुंह मोड़ें बीडीओ रुधौली मीडिया की खबरो को समझते है बे मतलब  -मुख्य विकास अधिकारी ने कहा जांच कर की जाएगी आवश्यक कार्रवाई सुविधा शुल्क बनती है बीडीओ साहब की कमज़ोरी प्रधान, रोजगार सेवक, सचिव द्वारा लाखो का भ्रष्टाचार -लाखों रुपए के भ्रष्टाचार के बाद अब भष्ट्राचार की चरम सीमा पार करने पर आमदा प्रधान, रोजगार सेवक, सचिव, -ग्राम पंचायत पैड़ा में मचे भष्ट्राचार के हकदारों मे रुधौली ब्लॉक के बीडीओ

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

बस्ती – विकासखंड रुधौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत पैड़ा में बीडीओ सुविधा शुल्क के अभाव में मीडिया के सवालों को नजरअंदाज करते हुए सच्चाई से मुंह मोड़ लिये है जिससे ग्राम पंचायत पैड़ा में भ्रष्ट्राचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है और दिनों-दिन दिन लगातार भ्रष्ट्राचार की खबरे बढ़ती जा रही है प्रधान,रोजगार सेवक और सचिव लाखों रुपए के भ्रष्टाचार करने के बाद भी भष्ट्राचार करने में पीछे नहीं हट रहे हैं। अब भ्रष्टाचार की घटनाएं इतनी अधिक बढ़ गई हैं कि पत्रकारों को खबर लिखने के लिए शब्दावली कम पड़ रही है।पत्रकारों को भ्रष्टाचार की खबरें लिखने में कई चुनौतियों के साथ भ्रष्टाचार की घटनाओं को उजागर एवं निष्पक्ष और सटीक खबर एवं भ्रष्टाचार की घटनाओं को उजागर करते हुए सरकार को भ्रष्टाचार विरोधी कदम उठाने के लिए मजबूर कर सकते हैं। ग्राम पंचायत पैड़ा में बीते दिनों में लगभग कई लाखों रुपए का घोटाला हो चुका है। मीडिया द्वारा साक्ष्यांकित खबर चलने के बावजूद भी उच्चधिकारियों की कुम्भकर्णी नींद नही खुल रही है। उच्चाधिकारियों की गहरी नींद न खुलने से मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्राम पंचायत पैड़ा के प्रधान और रोजगार सेवक पहले ही अपने कार्यों की वजह से चर्चाओं में बने हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत पैड़ा में विकलांग शौचालय के नाम पर कई लाख रुपए का गमन किया गया है। इसके बाद भी अधिकारी निरीक्षण के नाम पर खानापूर्ति करते हैं। हाल ही में मनरेगा के नाम पर कई लाखों रुपए का घोटाला किया जा रहा है। रोजगार सेवक, प्रधान और खंड विकास अधिकारी मिलकर सरकार के धन को लूटने में जरा सा भी कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ग्राम पंचायत पैड़ा के प्रधान और रोजगार सेवक को उच्चअधिकारियों का कोई खौफ नहीं है। वे खुलेआम घोटाला कर रहे हैं और सरकार के धन को लूट रहे हैं। खंड विकास अधिकारी रुधौली योगेंद्र राम त्रिपाठी भी मामले में असली भूमिका निभा रहे हैं।सुबिधा शुल्कों के अभाव में वीडीओ रुधौली की दरियादिली से पैड़ा ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की हदें पार हो गई हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने जांच की बात कही है। अब देखना यह है कि इस मामले में क्या कार्रवाई की जाती है और दोषियों को सजा मिलती है या नहीं।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button