

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर
रुद्रपुर…माता अहिल्याबाई होल्कर जी की 300 वीं जयंती जगह-जगह धूमधाम से मनाई जा रही है। इस उपलक्ष में संत कबीर मंडल के द्वारा उदय भारतीय पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस इस कार्यक्रम में संत कबीर मंडल के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर माता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती कार्यक्रम को सफल बनाया। इस दौरान इस भाजपा के संत कबीर मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई एक विनम्र एवं उदार शासक जिनके अंदर जरूरमदों, गरीबों और असहाय व्यक्ति के लिए दया और परोपकार की भावना कूट-कूट कर भरी हुई थी। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। अहिल्याबाई हमेशा अपनी प्रजा और गरीबों की भलाई के बारे में सोचती रहती थी। उन्होंने समाज में विधवा महिलाओं की स्थिति, महिलाओं की शिक्षा पर काम किया किया। अपने जीवन में तमाम परेशानियां झेलने के बाद जिस तरह अहिल्याबाई ने अपनी नारी शक्ति का इस्तेमाल किया था, वो काफी प्रशंसनीय है। उन्होंने अपने कार्यकाल में मंदिरों का जीर्णोद्धार किया था। आज भी और हमेशा अहिल्याबाई, भारत के सभी नागरिकों के लिए के लिए प्रेरणा का स्त्रोत रहेंगी। इस कार्यक्रम के जिला संयोजक धीरेंद्र मिश्रा जी मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल जीमहिला मोर्चा की महामंत्री स्वाति शर्मा जी मोर सिंह यादव जी महामंत्री नरदेव शर्मा जी जितेंद्र सिंह संधू जी श्रीमती ममता श्रीवास्तव श्रीमती उर्मिला मिश्रा भीमसेन भगत जी डॉ महेश कोहली पार्षद गण गिरीश पाल सुनील बाल्मीकि चंद्रसेन चंदा कोषाध्यक्ष चंद्रपाल जी जितेंद्र मौर्य विशाल गंगवार लालमन लाल सुदामा राजकुमार कोहली राज कोहली ओम प्रकाश पाल ललित पाल राम प्रकाश कोहली भीमसेन गुप्ता अरुण दीक्षित महेंद्र पाल सुभाष यादव आदि अनेक वरिष्ठ कार्य कर्ता उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


