हल्द्वानी में ऐतिहासिक होगी कांग्रेस की जय हिन्द रैलीः गावा
Congress' Jai Hind rally will be historic in Haldwani: Gawa

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर
रूद्रपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि सैनिकों के सम्मान में आगामी 1जून को हल्द्वानी में आयेाजित होने जा रही कांग्रेस की जय हिंद रैली ऐतिहासिक होगी। इसमें कुमांऊ भर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। जनपद उधम सिंह नगर से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस रैली में प्रतिभाग करेंगे। जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि भारतीय सैन्य बलों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पिछले दिनों पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद का मुंह तोड़ जवाब देकर देश का गौरव बढ़ाया है। देश की तीनों सेनाओं ने आतंकवाद से अपने शगरिकों की रक्षा करने तथा आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने वालों को कड़ा संदेश देने के भारत के संकल्प को दर्शाया है। भारतीय सेना की इस सफलता को लेकर सैनिकों के सम्मान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आहवान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से हल्द्वानी में 1 जून को शाम बजे स्वराज आश्रम के पास रामलीला ग्राउण्ड में विशाल जय हिन्द रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सह प्रभारी सहित कई वरिष्ठ नेता एवं एआईसीसी के नेता भी शिरकत करेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सैनिकों के सम्मान में आयोजित की जा रही यह रैली ऐतिहासिक होगी। इसमें उधम सिंह नगर से भी भारी संख्या में कार्यकर्ता हल्द्वानी पहुंचेंगे। जिले से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को हल्द्वानी ले जाने के लिए पार्टी की ओर से व्यापक तैयारियां की गयी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 1 जून को अधिक से अधिक संख्या में हल्द्वानी पहुंचने की अपील की है।
Subscribe to my channel


