उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
मनरेगा मजदूरों की आवाज़ डिप्टी सीएम से मिले ऋषि संतोष शर्मा

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
लखीमपुर खीरी दिनांक 26/05/2025 को मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ नेता ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया दिनांक 26/05/2025 को सुबह उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर भेंट एवं वार्ता की। उत्तर प्रदेश की विभिन्न समस्यों का पत्र उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को सौंपा। साथ में मिश्रा शर्मा राष्ट्रीय प्रभारी सोशल मीडिया सेल मनरेगा मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विश्वास दिलाया इन पत्र में दी गई समस्याओं का हल कराएंगे। श्री शर्मा ने ये भी बताया कि दिनांक 27/05/2025 को लखनऊ में कई बड़े नेताओं व केशव प्रसाद मौर्य उपमुख्यमंत्री, राकेश राठौर गुरु राज्यमंत्री, आशीष पटेल कैबिनेट मंत्री, दारा सिंह चौहान कैबिनेट मंत्री, पंचायत मंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह आदि से मुलाकात करके प्रदेश की विभिन्न समस्यों पर वार्ता करेंगे। ।

Subscribe to my channel


