अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

उच्च अधिकारियों को गुमराह करने में सक्षम वनकटी खण्ड विकास अधिकारी

दुबौली खुर्द, बेलसुही ग्राम पंचायत में हुए भ्रष्टाचार पर नही काईवाई  -बनकटी बी०डी०ओ० की संम्लिप्तता से ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों भष्ट्राचार -फर्जी हाजिरी के सहारे फर्जी भुगतान में माहिर बनकटी बीडीओ 

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

बस्ती – जिले के बनकटी विकास खंड के खंड विकास अधिकारी भ्रष्टाचार में चर्चित हो रहे हैं। मनरेगा योजना में फर्जी हाजिरी रजिस्टर में दर्ज कर फर्जी भुगतान किया गया है, जिससे ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में अनियमितताएं बढ़ रही हैं।बनकटी के खंड विकास अधिकारी भ्रष्टाचार में इस कदर डूबे हुए हैं कि सरकारी कुर्सी के पद पर आसीन वीडीओ साहब नियम कानूनों को सख्ती से लागू कारने के बजाय फर्जी भुगतान करने में माहिर हैं। जिससे सरकारी कुर्सी बदनामी हो रही है मनरेगा योजना के तहत मजदूरों की संख्या रजिस्टर में अधिक दिखाई गई है,जबकि वास्तविकता में मजदूरों की संख्या कम है। खंड विकास अधिकारी उच्च अधिकारियों को गुमराह करने में सक्षम हैं।

 सूत्रो की माने तो खण्ड विकास अधिकारी ग्राम पंचायतो की विकास कार्यो में भष्ट्राचार का बढ़ावा देने हेतु विचारधारा बनी गयी हो और दिखावा हेतु कभी कभार जांच के नाम पर लीपापोती कर असली रिपोर्ट देने के बजाय फर्जी रिपोर्ट दिखाकर फैला कर नए-नए पैटर्नों का प्रयोग कर रहे हैं। विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही से मुह फेर लेने से ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना मुश्किल हो गया है। ग्राम पंचायत दुबौली खुर्द, बेलसुही में भ्रष्टाचार पर अंकुश नही लग पा रहा है ग्रामीणों की शिकायतों एवं मीडिया टीम की द्वारा साक्ष्यांकित खबर प्रकाशित होने के बावजूद भी भ्रष्टाचारियों का हौसला बुलंद है। संभ्रात लोगों का कहना है कि भ्रष्ट बीडीओ साहब की संलिप्तता के कारण भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। भ्रष्टाचारियों पर यदि प्रभावी कार्रवाई हो तो भ्रष्टाचार कम हो, लेकिन खंड विकास अधिकारी द्वारा प्रभावी कार्रवाई न करने के कारण भ्रष्टाचार की जड़ें और भी मजबूत हो रही हैं।अब देखना यह है कि उच्च अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं। क्या वे वी०डी०ओ० साहब के खिलाफ जांच करेंगे और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए कदम उठाएंगे? या फिर भ्रष्टाचारियों को संरक्षण मिलता रहेगा? जनपद में यदि भ्रष्टाचार की प्रतियोगिता कराई जाए तो बी०डी०ओ० बनकटी को सम्मानित होना तय है।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button