उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षासंतकबीर नगरस्वास्थ्य
समर कैम्प में बताया संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए योग की महत्ता

संत कबीर नगर 27 मई। इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर एवं आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से योग संगम का अभियान पूर्वी जोन के अध्यक्ष डॉ नवीन सिंह एवं सचिव योगाचार्य आशीष टंडन के नेतृत्व में अनवरत चल रहा है । राजकीय हाई स्कूल अगया संत कबीर नगर में जिला संयोजक एवं योग प्रशिक्षक राम मोहन पाल ने छात्रों एवं छात्राओं को आसन प्राणायाम सूर्य नमस्कार एवं योगाभ्यास की विभिन्न बिधियों को बताया और स्वयं स्वस्थ रहकर दूसरों को भी योगाभ्यास करके स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया।स्कूल के शिक्षक सुनील सिंह यादव ने साइबर क्राइम के प्रति सचेत किया ।स्कूल के इंचार्ज संतोष कुमार बुंदेला ने आईवाईए के सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि योग दैनिक दिनचर्या में नियमित रूप से शामिल करना ही चाहिए ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतोष कुमार मिश्रा ,किशोर आदि लोग उपस्थित रहे ।

Subscribe to my channel


