उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

न्यायपालिका पर पूरा भरोसाः जनहित के लिये जारी रहेगा संघर्ष- संजय प्रताप

जेल से रिहाई पर पूर्व विधायक संजय प्रताप का फूल मालाओं के साथ स्वागत

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

बस्ती। चुनावी विवाद में जेल से रिहा होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल का पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। रूधौली विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध वैडवा माता मंदिर में विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि न्यायपालिका पर उन्हें भरोसा है। न्यायालय उनके साथ न्याय करेगा। मेरे दुःख के समय में जिन लोगों ने साथ दिया उनके प्रति आभारी हूं।

रूधौली विधानसभा क्षेत्र में अनेक स्थानों पर हुये स्वागत के दौरान पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि उनका पूरा जीवन जनता के लिए समर्पित है। जब तक इस शरीर में सांस रहेगी तब तक जनता के हितों की लड़ाई लड़ते रहेगे और अपने राजनेता धर्म का पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि बचपन से ही उनके माता-पिता ने समाज सेवा के लिए जो आर्दश हमारे जीवन में स्थापित किया था उस आर्दश को लेकर पूरा जीवन मैं जनता की हक के लड़ाई के लिए निरन्तर लड़ता रहूंगा।

भाजपा नेता और संजय प्रताप जायसवाल के जेल से रिहा होने पर उनका स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से भाजपा नेता, कार्यकर्ता, अमरजीत मिश्र, प्रवीण पाठक, अखिलेश सिंह, मनोज सिंह, महेश सिंह, विकास शर्मा, भोला सिंह, मोनू पाठक, विक्की सिंह, रिकूं तिवारी, बलराम सिंह राहुल के साथ ही बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों, कार्यकर्ताओं, शुभचिन्तकों ने उनका स्वागत किया।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button