उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

गरीब कन्याओं की शादी व इलाज के लिए अनुदान बढ़ाने की मांग सरकार को सौंपा ज्ञापन

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

लखीमपुर खीरी दिनांक 27/05/2025 को मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ नेता ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि दो सूत्रीय मांगों का ज्ञापन लखनऊ इंद्रभवन पहुंच कर विकास शर्मा सयुक्तं निदेशक पिछड़ा वर्ग उत्तर प्रदेश सरकार को ऑफिस में मिल कर सौंपा। श्री शर्मा कहा की उत्तर प्रदेश के पिछड़ी जातियों की कन्याओं की शादी के लिय अनुदान 20 हजार रुपए देती है। मनरेगा अध्यक्ष ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने सयुक्त निदेशक से मांग की, की गरीब पिछड़ी जातियों की कन्याओं को शादी में 60 हजार रुपए अनुदान दिया जाए। जिससे आम गरीब आदमी अपनी लड़की की शादी आसानी से कर सकें। और ये भी मांग की जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी के यहां से बीमारी के लिय 5 हज़ार रुपए दिए जाते थे। उसे उत्तर प्रदेश की सरकार ने बंद कर दिया था। श्री शर्मा ने जोर देकर कहा पिछड़ी जातियों के लोग 95 प्रतिशत गरीबी में जी रहे है। आम आदमी महगाई के वजह से इलाज भी नहीं करवा रहा है। 25 हजार रुपए प्रति वर्ष पिछड़े वर्ग के लोगों की बीमारी में दिया जाए। जिससे पिछड़े अति पिछड़े लोगो का इलाज ही सकें। उत्तर प्रदेश सरकार के सयुक्त निदेशक विकास जी ने विश्वास दिलाया, जल्द से जल्द उत्तर प्रदेश सरकार की बैठक में दो सूत्रीय मांगों को उठायेंगे। दोनों सूत्री मांगे लागू करवाने का प्रयास करेंगे। इसके बाद में मनरेगा अध्यक्ष ऋषि संतोष कुमार शर्मा सुरेंद्रनगर पहुंच कर अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा एडवोकेट के निवास पर पहुंच कर कुशल क्षेम जाना।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button