उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

जनता के लिए पूरा जीवन समर्पित रहेगा-संजय प्रताप जायसवाल

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

बस्ती , -भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल आज जिला कारागार से जमानत के बाद रिहा हुए। आज रिहा होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जनता के लिए पूरा जीवन समर्पित रहेगा जब तक इस शरीर में सांस रहेगी तब तक जनता के हितों की लड़ाई लड़ते रहेगे और अपने राजनेता धर्म का पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि बचपन से ही हमारे माता-पिता ने समाज सेवा के लिए जो आर्दश हमारे जीवन में स्थापित किया था उस आर्दश को लेकर पूरा जीवन मैं जनता की हक के लड़ाई के लिए निरन्तर लड़ता रहूंगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी तथा प्रदेश की योगी सरकार निरन्तर जनहित के लिए कार्य कर रही है और मेरे द्वारा भी पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए पार्टी को और मजबूत किया जायेगा।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button