उत्तराखंडदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़रूद्रपुर

दिल्ली पब्लिक स्कूल, रूद्रपुर में समर कैंप का बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया भव्य उद्घाटन 

Summer Camp was inaugurated with great enthusiasm at Delhi Public School, Rudrapur.

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

रुद्रपुर…दिल्ली पब्लिक स्कूल, रूद्रपुर में आज दिनांक 24 मई 2025 को समर कैंप का भव्य उद्घाटन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित इस समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। जिसमें मुख्य रूप से विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर, वाइस चेयरमैन श्री हरमन सिंह ग्रोवर, डायरेक्टर महोदया, प्रधानाचार्य, समस्त रिसोर्स पर्सन, समन्वयिका महोदया, अध्यापक एवं अभिभावक गण  उपस्थित रहे।

विद्यालय के चेयरमैन द्वारा सभी रिसोर्स पर्सन जिनमें श्री संजय पंडित (थिएटर), श्री अमल प्रकाश गुप्ता ( एरोमॉडलिंग), श्री गगनदीप सिंह, श्रीमती राजेंद्र कौर (रेसिन आर्ट), श्री वीरेंद्र अधिकारी (फोटोग्राफी), श्री जसवंत सिंह, श्री जर्मन सिंह( गतका ), श्री कुंदन, श्री गौरव( एडवेंचर), काज़िआह (मैजिशियन), श्रीमती कविता ( वैदिक मैथ्स), वंदना अग्रवाल ( आर्ट और क्राफ्ट ) का स्वागत बैज और पौध भेंट देकर किया। समर कैंप का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता, प्रतिभा और शारीरिक विकास को प्रोत्साहित करना है। कैंप में बच्चों को कला, संगीत, नृत्य, खेलकूद, विज्ञान प्रयोग, कंप्यूटर और हस्तशिल्प जैसी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उदघाटन कार्यक्रम में

 विद्यार्थियों द्वारा राग बिहाग पर सुंदर प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा योग, स्केट्स और ताइक्वांडो पर आधारित मनमोहक रोल एंड रिलैक्स गतिविधि का प्रदर्शन किया ।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा जादूगरनी काज़िआह क्वीन द्वारा प्रस्तुत मैजिक शो। जिसने उपस्थित सभी लोगों को मंत्र मुग्ध कर पूरे सभागार को गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के चेयरमैन तथा वाइस चेयरमैन द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करते हुए बच्चों को छुट्टियों का सदुपयोग करने की प्रेरणा दी और  ग्रीष्मकालीन शिविर 2025 का आगाज़ किया गया।

इस शिविर में सर्टिफाइड कोर्सेज भी कराऐ जायेंगे जिनमे एरोमोडलिंग, रोबोटिक्स एवं थिएटर मुख्य गतविधि हैं।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button